कटिहार, फरवरी 16 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड नंबर दो पासवान टोला में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद बबलू मंडल ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल और वार्ड पार्षद शेख अब्दुल कयूम भी मौजूद रहे। मुख्य पार्षद ने बताया कि यह सड़क पहले जर्जर स्थिति में थी और ग्रामीण वर्षों से इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। करीब 11 लाख रुपये की लागत से पासवान टोला के विजय कर्मकार के घर से शामली राम के घर तक सड़क का निर्माण किया गया है। बताया कि यह सड़क आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। अब बरसात के मौसम में आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.