बिहारशरीफ, मार्च 1 -- मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण मुख्य पार्षद ने किया छठ घाट का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण का दिया आश्वासन फ़ोटो: निरीक्षण: छठ घाट का निरीक्षण करते मुख्य पार्षद। चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज कुमार उर्फ डब्ल्यू ने मगध महाविद्यालय के पीछे स्थित मुहाने नदी के छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि छठ घाट की सफाई और देखरेख लगातार होनी चाहिए। पहले यह घाट एक एनजीओ द्वारा संचालित किया जाता था। लेकिन, इस बार चैती छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत इसकी पूरी जिम्मेदारी उठाएगा। उन्होंने कहा कि अब छठ व्रतियों या उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की सहयोग राशि नहीं देनी पड़ेगी। नगर पंचायत के अधीन आने वाले सभी छठ घाटों की सफाई और सुविधाओ...