बेगुसराय, दिसम्बर 3 -- बीहट, निज संवाददाता। नगर परिषद बीहट में विकास योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार तथा कार्यपालक अधिकारी एवं मुख्य पार्षद के मनमानी के विरोध में बीहट नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने बुधवार को बेमियादी धरना शुरू किया। वार्ड पार्षद प्रवीण कुमार, चंदन कुमार, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य ने बताया कि बीहट नगर परिषद में इन दिनों एक ओर जहां विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार तथा अनियमितता का बोलबाला है। वहीं पूरे नप क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कार्यपालक अधिकारी व मुख्य पार्षद के द्वारा वार्ड पार्षदों को न तो अपेक्षित सम्मान ही दिया जाता है और न ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी ही। कुल 19 वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षरयुक्त 15 सूत्री स्मार पत्र 24 नवंबर को कार्यपालक अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.