प्रयागराज, जनवरी 31 -- नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में स्थापत्य एवं नियोजन सहायक के तीन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के 29 आवेदन में से 16 निरस्त हो गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कारण के साथ निरस्त आवेदनों के रोल नंबर जारी करते हुए संबंधित अभ्यर्थियों को सात फरवरी की शाम पांच बजे तक डाक से स्वयं उपस्थित होकर प्रत्यावेदन देने का मौका दिया है। निरस्त 16 आवेदनों में से सर्वाधिक आठ उन अभ्यर्थियों के हैं, जिनके पास विज्ञापन में उल्लिखित अनिवार्य अर्हता नहीं थी। आठ अभ्यर्थियों ने व्यावहारिक अनुभव के संबंध में ऑनलाइन दावा तो किया था लेकिन या तो प्रमाणपत्र नहीं दे सके या फिर उनके पास वांछित प्रमाणपत्र नहीं था। तीन दिसंबर 2024 को जारी विज्ञापन के सापेक्ष प्रारंभिक परीक्षा 18 अक्तूबर 2025 को कराई गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में तीन पद के ...