श्रीनगर, मई 8 -- गढ़वाल विवि से सम्बद्ध डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में शोधार्थियों से मुख्य परीक्षा में ड्यूटी करवाए जाने पर छात्र संघ पदाधिकारी सहित आइसा छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक से वार्ता कर ज्ञापन प्रेषित किया। गढ़वाल विवि की छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, कार्यकारिणी सदस्य शिवांक नौटियाल, आइसा छात्र संगठन के प्रवेश बुटोला, अरुणेश मिश्रा, प्रिंस वर्मा ने कहा कि गढ़वाल विवि से संबद्ध डीएवी महाविद्यालय में शोध छात्रों को विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में ड्यूटी करवाये जाने का मामला संज्ञान में आया है। कहा कि किसी भी शोध छात्र का प्राथमिक काम शोध करना है, लेकिन डीएवी महाविद्यालय इन शोध छात्रों की इंटरनल/सेशनल परीक्षाओं के बाद मुख्य परीक्षा में भी ड्यूटी पर लगाई जा रही है। यह प्रकरण शोध छात्रों के शोषण का विषय होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.