देहरादून, अक्टूबर 9 -- श्रीनगर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) श्रीनगर इकाई ने गुरुवार को समाज में लगातार बढ़ रहे अत्याचारों और हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश के ऊपर जूता फेंकने वाली घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर गेट के समीप प्रदर्शन करते हुए एसएफआई से जुड़े छात्रों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए देश में हर नागरिक को समानता, न्याय व सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा और एसएफआई श्रीनगर इकाई की सचिव अंजलि ने कहा कि लड़ाई विचारों की होनी चाहिए, ना कि हिंसा की। मुख्य न्यायाधीश पर हमला होना सीधा संविधान पर हमला जैसा है। इसलिए संविधान व सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ हमेशा बुलंद करना जरूरी है। कहा कि किसी भी दलित पर हमला सीधा एससी, एसटी एक्ट के दायरे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.