पटना, जनवरी 13 -- राज्य के सरकारी वकीलों की ओर से पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य न्यायाधीश सहित दो नये न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितेश कुमार और न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार को भी सम्मानित किया जायेगा। महाधिवक्ता पीके शाही एवं हाईकोर्ट के सभी सरकारी वकीलों की ओर से गांधी मैदान के पास स्थित एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...