पटना, अप्रैल 28 -- बिहार के नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर निर्वाचन विभाग में निवर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री श्रीनिवास के कार्यकाल में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में उनके योगदान की सराहना की। नव पदस्थापित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद निर्वाचन कार्यों की प्राथमिकताओं और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 की तैयारियों के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.