लखनऊ, दिसम्बर 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बुधवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से मुलाकात कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए अभियान की समय सीमा बढ़ा कर 31 दिसम्बर करने की मांग की। श्री दुबे ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि अभी तक सभी मतदाताओं के फॉर्म भरे नहीं जा सके हैं और बूथ लेवल अधिकारियों को व्यवहारिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अभियान की समय सीमा बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने प्रदेश में अभियान के दौरान मृत बूथ लेवल अधिकारियों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग करते हुए किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूटने ना पाए ऐसे निर्देश देने की भी मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...