सहारनपुर, जनवरी 25 -- रामपुर मनिहारान। सहारनपुर मंडल में जनपद की तहसील रामपुर मनिहारान की एसडीएम को रविवार को लखनऊ में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंडल में एसआईआर मे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभाओं एसआरआई का कार्य चल रहा है।एसआईआर कार्य के चलते रामपुर मनिहारान विधानसभा 06 की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा को उत्कर्ष कार्य किए जाने पर रविवार को लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्मानित किया। एसडीम डॉ. पूर्वा शर्मा ने बताया कि एसआईआर कार्य के चलते लखनऊ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...