मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को प्रधान डाकघर तक ही सीमित नहीं रहना पड़ेगा। सोमवार को प्रधान डाकघर के डिप्टी एसपी विनय कुमार ने बताया कि डाक विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर आधार कार्ड बनवाने के लिए काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही यह सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर में डाक विभाग की ओर से दो आधार काउंटर लगाए गए हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 150 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुरादाबाद सिटी डाकघर, घास मंडी, डीआरएम कार्यालय, पीटीसी और अगवानपुर के सेरूआ चौराहे पर भी विभाग द्वारा एक-एक आधार काउंटर स्थापित किए गए हैं। इन काउंटरों पर प्रतिदिन करीब 50 से 60 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि आधार कार्ड बनवाने या अपडेट ...