कन्नौज, अप्रैल 16 -- छिबरामऊ। सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अस्पताल में मुख्य चिकित्सकों की कमी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जैसे गायनोलॉजिस्ट और आर्थो जैसे मुख्य चिकित्सकों को हायर करने के सीएमएस को निर्देश दिए। अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ऐसे कतई नहीं होना चाहिए। बाहर से दवाएं लिखे जाने पर डीएम ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में बाहर से दवा लिखने का कोई औचित्य नहीं। डिजिटल एक्स-रे न होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह एक टेक्नीकल ईशू है। वह भी शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि व्यवस्थाओं में सुधार करें। मरीजों को हर संभव बेहतर सुविधाएं, व्यवस्थाएं और इलाज मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.