पीलीभीत, जुलाई 1 -- ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एसएसबी जवान और उसके पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाए। हादसा करने के बाद ट्रक को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी 36 वर्षीय वीरपाल एसएसबी में कांस्टेबल है। उनकी ड्यूटी पीलीभीत में चल रही है। सोमवार सुबह वीरपाल अपने 15 वर्षीय पुत्र सुमित के साथ बाइक से शेरगंज रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। वहां से ट्रेन पकड़ कर उन्हें पीलीभीत ड्यूटी पर आना था। जैसे ही यह लोग कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के हाईवे पर टोल टैक्स के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.