हरदोई, जनवरी 13 -- हरदोई। अधिवक्ताओं से मारपीट के मामले में बार एसोसिएशन की आमसभा बैठक में यह निर्णय हुआ कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। इसमें वकीलों ने प्रकरण को लेकर कड़ा आक्रोश जताया। आंदोलन को और उग्र रूप देने की चेतावनी दी। मंगलवार की सुबह बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आम सभा की बैठक का संचालन महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा ने किया। अधिवक्ताओं ने रंजना होटल के मालिक अनुराग शुक्ला की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी व्यक्त की। वकीलों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला और अधिवक्ता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.