दरभंगा, फरवरी 18 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पाली में 16 फरवरी को क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना को लेकर थाना में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में चार उपद्रवियों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी चाकूबाजी की घटना में जख्मी रसियारी गांव निवासी दुर्गानंद झा के फर्दबयान पर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना के मुख्त आरोपी गनौन गांव निवासी शम्शे तौहीद के पुत्र मो चांद तथा मो मंसूर के पुत्र मो मुमताज को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...