सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- सीतामढ़ी। बथनाहा क्षेत्र स्थित रानी पुल के पास डुमरा कैलाशपुरी निवासी ठेकेदार हर्ष कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपित समेत दो ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्य आरोपित डुमरा के भीसा गांव निवासी रामशोभित राय का पुत्र अरविंद कुमार व बथनाहा क्षेत्र के हरपुर भलहा गांव निवासी सत्यनारायण राय ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायिक दंडाधिकारी अदिति ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि 07 जून 2025 को बथनाहा स्थित रानी पुल के समीप बांध में मिट्टी भराई का कार्य करवा रहे ठेकेदार की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.