प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज के नवनियुक्त बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मुकेश बाबू ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्प सुमन अर्पित कर अपने कार्यभार की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता (प्रशासन) संजय कुमार, उनके शिविर सहायक आशीष गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा। इंजीनियर मुकेश बाबू ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए पारदर्शी एवं समर्पित कार्यशैली की प्रतिबद्धता जताई। सभी ने मिलकर सामाजिक न्याय और समता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बता दे कि प्रयागराज के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह का कानपुर ट्रांसफर होने के बाद इंजीनियर मुकेश बाबू को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.