सोनभद्र, फरवरी 9 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। कनहर नहर परियोजना के दाई मुख्य नहर के निर्माण कार्यों का रविवार को मुख्य अभियंता नीरज कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 25 किमी के मुख्य नहर से निकलने वाले छोटे-छोटे माइनर एवं पुलिया आदि के हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्याओं के बारे में भी संबंधित अभियंताओं से जानकारी ली। मुख्य अभियंता ने फील्ड हॉस्टल पर कार्यों के बाबत अभियंताओं से समीक्षा बैठक की। इसके उपरांत मुख्य अभियंता बाई नहर के जीरो पॉइंट सहित मुख्य नहरों के कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि दोनों मुख्य नहरों के कार्य हो रहे है, निर्माण को गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य नहर निर्माण में पड़ने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.