चंदौली, जनवरी 13 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गड़ई और चंद्रप्रभा नदी की सफाई और खुदाई का कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मंगलवार को मिलने के बाद कही। उन्होंने कहा कि किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोन डिवीजन के मुख्य अभियंता सिद्धार्थ सिंह और अधीक्षण अभियंता से मंगलवार को मिला। जहां दोनों नदियों के सफाई को लेकर जारी होने वाले टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में होने की बात कही गई। बीते दिनों दोनों नदियों में आई बाढ़ से जिले के किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। इसे लेकर किसानों का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिला था। इस पर उन्होंने किसानों की मांग पर दोनों नदियों की सफाई और खुदा...