रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददता। झारखंड पुलिस आवास निगम लिमिटेड (जेपीएचसीएल) में मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर जय प्रकाश सिंह की नियुक्ति को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता सुनील कुमार महतो ने जनहित याचिका दायर कर 'रिट ऑफ क्वो वारंटो' जारी करने की मांग की है। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जय प्रकाश सिंह किस अधिकार के तहत इस पद पर कार्यरत हैं। याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्य अभियंता का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नहीं हुआ और नियुक्ति नियमों के विपरीत की गई। यह भी कहा गया है कि उन पर भ्रष्टाचार, अनियमितता और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप हैं। याचिका में दावा किया गया है कि पद के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए। पहला विज्ञापन 28 दिसंबर 2024 को जारी हुआ, जिसमें आयु सीमा 50-60 वर्ष और 20 वर्ष का अनुभव अनिवार्य था। सात मई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.