बिजनौर, दिसम्बर 9 -- बच्चों को पढ़ाने के लिए कहने पर शिक्षामित्र और मुख्य अध्यापिका में विवाद हो गया। आरोप है कि शिक्षामित्र ने मुख्य अध्यापिका के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। मुख्य अध्यापिका ने मामले की पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को नहटौर के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अध्यापिका और शिक्षामित्र में कहासुनी हो गयी। मुख्य अध्यापिका का आरोप था कि उसने शिक्षामित्र को देर से आने पर समझाया ओर बच्चों को पढ़ने के लिए कहा था। जिस पर शिक्षामित्र आग बबूला हो गया। उसने मुख्य अध्यापिका के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि शिक्षामित्र ने बच्चों के खेलने के बल्ले उठाकर मुख्य अध्यापिका के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। जिस पर विद्यालय में खूब हंगामा हुआ। मुख्य अध्याप...