वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले के नोडल अधिकारी एवं जलनिगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने अधिकारियों को फील्ड में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रमुख योजनाओं में देरी अथवा अपेक्षित प्रगति न होने की स्थिति में मुख्यालय स्तर से निगरानी की जाए। वे बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। नोडल अधिकारी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा ...