अल्मोड़ा, जून 21 -- अल्मोड़ा। क्षेत्रीय मुख्यालय आईटीबीपी ने विमोला में उप महानिरीक्षक रवि कुमार पंडिता, चीफ एक्जीक्यूटिव हावा नीरजा पंडिता आदि ने योग किया। क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी में कमांडेंट बीसी जोशी, उप-कमांडेंट संचार रविनंद झा, सहायक अभियंता नबजित दास आदि योग में शामिल हुए। मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में प्राचार्य चंपा कनवाल, पीएम श्री राआइंका हवालबाग में प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल, ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी, प्रधानाचार्या सुरीना चौधरी, दीवान बिष्ट, पीएमश्री केवि में प्राचार्य मीना राणा की मौजूगी में योगाभ्यास किया गया। भावों में राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय जैंती प्रभारी डॉ कविता हर्ष और भेषजिक विवेकानंद कोहली ने योग के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...