फिरोजाबाद, मार्च 22 -- फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनीयन टिकैत के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंच कर हुंकार भरी। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए कहा कि हरियाणा और पंजाब बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही बुजुर्ग एवं महिला किसानों को भी बल प्रयोगकर हटा दिया है। किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल यादव का कहना है कि देश के किसान अपनी फसलों के उचित भाव के साथ उसकी गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 13 माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों से सभी मांगों को लेकर वार्ता करने का प्रयास कर रही थी। 19 मार्च को केंद्र सरकार और किसानों के मध्य वार्ता हुई। वार्ता के बाद किसान नेता वापस लौट रहे थे तो पंजाब सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.