लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- दिसंबर की ठिठुरन बढ़ते ही नगर पालिका के एक दिसंबर से शुरू किए गए रैन बसेरे जरूरतमंदों के लिए राहत बने हुए हैं। पर जिला मुख्यालय पर एक भी स्थायी रैन बसेरा नहीं है। यहां बस डिपो के एक हिस्से में और ओवरब्रिज के नीचे अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं, जहां इंतजाम नाकाफी हैं। गोला में स्थायी रैन बसेरा है। लेकिन वहां भी अफसरों की लापरवाही के चलते निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। शहर में इस वर्ष दो स्थानों रेलवे स्टेशन के बाहर पुल के नीचे और बस स्टैंड परिसर में अस्थायी रैन बसेरे संचालित हैं, जिनमें स्टेशन वाला केंद्र क्षमता और सुविधाओं के लिहाज से बेहतर मिला। स्टेशन रैन बसेरे में 24 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें 4 बेड महिलाओं और 20 पुरुषों के लिए निर्धारित हैं। महिला सेक्शन को टेंट लगाकर अलग सुरक्षित किया गया है। यहां दो हीटर, गर्म पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.