चाईबासा, फरवरी 9 -- मझगांव,संवाददाता। कुमारडुंगी प्रखंड की अंधारी पंचायत के गंडकीदा में पुत्कारसाई चौक से खदानसाई जाने वाली सड़क में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य व मझगांव प्रखंड अंतर्गत खडपोस पंचायत के जनुमपी चौक से ओडिशा सीमा तक पीसीसी और घोड़ाबांधा पंचायत के मध्य विद्यालय घोड़ाबांधा में 6 कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को मझगांव के विधायक निरल पूर्ति ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि मझगांव विधानसभा में प्राथमिकता के साथ सड़क, स्कूल भवन, चारदीवारी, चेक डैम, पुलिया समेत अन्य विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जिससे आम जनता को इसका लाभ पहुंच सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि गांव-गांव तक पहुंच पथ बनाया जाए, जिससे विकास कार्य पहुंचने में बाधा नहीं हो। किसी भी गांव के विकास के लिए यातायात की सुविधा बहुत जरूरी होती है। खड़पोस प...