आदित्यपुर, मई 19 -- चांडिल। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने फुफेरे भाई दिवंगत कपूर टुडू उर्फ कपूर बागी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उनके साथ उनकी मां रूपी सोरेन और धर्मपत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद है। मुख्यमंत्री परिवार के संग सड़क मार्ग से सोमवार को करीब ढाई बजे चांडिल के चिलगू स्थित चाकुलिया पहुंचे। उन्होंने कपूर बागी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अपने बुआ से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे।जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात थे। इस मौके पर स्थानीय झामुमो विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, चारुचांद किस्कू, गणेश माहली समेत झामुमो के कई नेता मौजूद है। बता दें कि कपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.