हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह यहां बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री प्रेस से संवाद के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भी सहभाग करेंगे। जिससे शहर में दिनभर गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर लगभग एक बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:20 बजे अमरदीप होटल में प्रेसवार्ता करेंगे। दोपहर तीन बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के शिव कथा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह कार से जमरानी बांध परियोजना स्थल के लिए रवाना ह...