गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 6 और 7 जनवरी को गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। वह हरियाणा विजन 2047 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्री-बजट चर्चा करेंगे। इसमें प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, आर्थिक सुदृढ़ता तथा जनकल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं पर व्यापक और गहन विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय और 7 जनवरी को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एडीसी सोनू भट्ट, सीसीआई सुनील शर्मा, एसीपी अमित भाटिया, एचएसआईआईडीसी के डीजीएम सुनील पालीवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित पहले सत्र में हरियाणा विजन 2047 तथा वर्ष 2026-27 के लिए परिणामी रोडमैप पर चर्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.