अमरोहा, दिसम्बर 10 -- उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के संयोजन में मंगलवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं, युवतियों एवं बेरोजगार युवकों से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने व रोजगार स्थापित करने की अपील की। कहा कि इससे खुद भी रोजगार कर सकते हैं और अन्य को भी साथ जोड़ सकते हैं। उन्होंने अन्य को भी अपने साथ जोड़ने का आह्वान किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने कहा कि जो बेरोजगार युवक-युवतियां व महिला हैं, उनके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना वरदान साबित हो सकती है। एसडीओ आईएसबी संजीव कुमार ने भी योजनाओं की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.