हजारीबाग, सितम्बर 13 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड में सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने से सूचना का अधिकार कानून लगभग निष्क्रिय है। इसे लेकर भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सूचना आयुक्त की नियुक्ति करने की मांग की है। कहा है कि सूचना आयुक्त का पद खाली रहने से कानून पंगू हो गया है। भ्रष्ट पदाधिकारियों के मन में भय समाप्त हो गया है। राज्य के लोग इस संवैधानिक कानून से वंचित हो रहे हैं। समय पर सूचना नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर उन्होंने राज्य सूचना आयोग को सक्रिय करने के लिए मुख्यमंत्री से सूचना आयुक्त की नियुक्ति करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.