हरदोई, जनवरी 16 -- सांडी। कन्नौज सीमा से लगे विकास खंड के अंतिम गांव उमरौली हैदर के कई मजरे वर्षों से विकास कार्यों से अछूते पड़े हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचा। इसके बाद बीडीओ काजल टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुंचीं। निरीक्षण में भी कोई विकास कार्य नहीं मिला। बीडीओ ने निरीक्षण के दौरान सचिव और प्रधान को कीचड़ भरे रास्तों का निर्माण कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे, मगर इसके बावजूद अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत, सचिव और प्रधान को कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्रामसभा के कुसुमखोर पुल के पास स्थित मजरा लालपुर निवासी विनोद कुमार ने 22 दिसंबर को लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र दिया था। इसमें ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.