लखनऊ, जनवरी 13 -- मोहनलालगंज, संवाददाता पति के विवाहेत्तर संबंधों का विरोध करने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को जमकर पीटा। पीड़िता ने उन्नाव जनपद के पुरवा और मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की गुहार की। मुख्यमंत्री के आदेश पर उसके पति समेत 12 के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता मोहनलालगंज के सिसेंडी क्षेत्र की रहने वाली है। उसका विवाह सात मार्च 2025 को उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। युवती का आरोप है कि ससुरालीजन तीन लाख रुपये दहेज के लिए आये दिन प्रताणित करते थे। युवती का आरोप है कि एक रात्रि उसने अपने पति को परिवार की एक अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई। 21 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.