सहरसा, दिसम्बर 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता ।सिमरी बख्तियारपुर के नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह ने पटना स्थित एक अणे मार्ग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी ।विधायक ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से और सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक आश्वासन भी दिया। ।विधायक ने बताया कि अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों से लगातार मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बातों को रख रहे हैं ।नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास प्राथमिकता में है।विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास जता कर विधानसभा भेजा है उनके विश्व...