हरदोई, दिसम्बर 15 -- हरदोई। जनपद हरदोई के गंगातट स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक राजघाट पर आयोजित होने वाले माघ मेला (कल्पवास) की समुचित व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने माघ मास में एक माह तक चलने वाले कल्पवास के दौरान श्रद्धालुओं को होने वाली असुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद हरदोई में मां गंगा की धारा लगभग 60 किलोमीटर तक प्रवाहित होती है। इसमें बिलग्राम तहसील का राजघाट सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घाट है। यह घाट पौराणिक काल से ही धार्मिक आस्था का केंद्र रहा है। पुरातन काल में जब कन्नौज भारतवर्ष की राजधानी था तब चक्रवर्ती सम्राट महाराज हर्षवर्धन, महाराज बेनू तथा वीरगाथा काल के प्रतापी राजा लाखन जैसे महान शासक इसी घाट ...