कौशाम्बी, फरवरी 13 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मानिकपुर के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने मुलाकात की है। मुख्यमंत्री को विधायक ने बताया कि लंबे समय से कौशाम्बी के पाली गांव के सामने बन रहा पुल निर्माणाधीन है। पुल का काफी कार्य शेष है। इस पुल के बनने का लोगों का इंतजार है। अभी लोग 15 से 20 किमी घूम कर आवागमन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कौशाम्बी के महिलाघाट के रहने वाले हैं। पुल के अधूरे निर्माण को लेकर उनसे क्षेत्र की जनता लगातार शिकायत कर रही है। पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा राम वन गमन मार्ग का भी अधूरा चल रहा है। एयरपोर्ट से लेकर कौशाम्बी तपोस्थली तक बन रहे फोरलेन का भी काम कई जगह अधूरा है। मुआवजा को लेकर लोग काम में बाधा बने हुए हैं। समस्याओं को दूर कराकर निर्माण कार्य पूर्ण करवाएं जाएं। मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.