मुंगेर, नवम्बर 18 -- मुंगेर, निज संवाददाता । जमालपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित जदयू विधायक नचिकेता मंडल ने सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक दल की बैठक से पूर्व नचिकेता मंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर आर्शीवाद लिया। इससे पूर्व वे केन्द्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिले और उनका भी आर्शीवाद लिया। विधायक नचिकेता मंडल ने मोबाइल पर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अभिभावक तुल्य केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर जमालपुर के सर्वांगीण विकास के लिए आर्शीवाद प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.