लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को फिल्म गोदान के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी ने मुलाकात की। इस अवसर पर फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया। फिल्म छह फरवरी को रिलीज होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माता ने कहा कि आज देश में गो-रक्षा के क्षेत्र में जो काम दिख रहा है, उसका सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश है। प्रदेश में गोशालाओं का विस्तार, निराश्रित गोवंश की व्यवस्था, तस्करी पर सख्ती और गो संरक्षण को शासन की प्राथमिकता बनाना, ये सभी काम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संभव हो पाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से फिल्म को टैक्स-फ्री किए जाने की मांग भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...