रांची, जनवरी 29 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को उनके आवासीय कार्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा और नई पुस्तक करुणा द पावर ऑफ कंप्लशन और बाल ग्राम का 2025-2026 का वार्षिक प्रतिवेदन सप्रेम भेंट किया। उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की संस्था 'बचपन बचाओ आंदोलन' द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण तथा बाल मजदूरी के खिलाफ किए जा रहे कार्यों, गतिविधियों और कार्यक्रमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मौके पर दूरभाष के माध्यम से कैलाश सत्यार्थी के साथ संवाद भी किया और बच्चों के कल्याण और अधिकार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर मनोज कुमार भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...