बलिया, जनवरी 12 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्त ने रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रगति, वित्तीय सहायता, कर्मचारियों की नियुक्ति आदि विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। विश्वविद्यालय के समक्ष मौजूद कठिनाइयों से भी अवगत कराया। कुलपति ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के भवनों के प्रथम चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने इन भवनों के लोकार्पण के लिए समय देने का भी अनुरोध भी मुख्यमंत्री से किया। कुलपति के अनुसार मुख्यमंत्री ने इसके लिए सहर्ष सहमति भी प्रदान की। साथ ही विवि की प्रगति के लिए शासन स्तर से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कहा कि बलिया के विकास के लिए संचालित ...