गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों चरगावा के खुटहन ग्राम में 500 बेड के मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का शिलान्यास मार्च माह में कराने की तैयारी है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग की इस परियोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है जिसकी निविदा 06 मार्च को खोली जाएगी। इसके शिलान्यास के लिए यूपी राजकीय निर्माण निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। चरगावां ब्लॉक के टप्पा खुटहन गांव में 6,640 वर्ग मीटर जमीन पर 47 करोड़ 38 लाख 47 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। प्रथम किस्त के रूप में 16 करोड़ 58 लाख 46 हजार रुपये अवमुक्त हो गए हैं। हालांकि यह धनराशि अभी कार्यदायी संस्था को मिली नहीं है। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक नीरज गुप्ता ने बताया कि छात्रावास के भवन में स्टिल्ट पार्किंग रहेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.