गोपालगंज, जनवरी 10 -- गोपालगंज,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरौली के जदयू विधायक एवं सचेतक मंजीत कुमार सिंह ने शनिवार को पटना में 1-अणे मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर आगामी दौरे में बरौली आने का आग्रह किया।इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से बरौली विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पूर्व में कैबिनेट से मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है और इसके भवन निर्माण के लिए बरौली विधानसभा क्षेत्र में ही निर्माण किए जाने का आग्रह किया। इस संबंध में विधायक ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा। विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप भूमि बरौली विधानसभा क्षेत्र में उपलब्ध है। धनखड़ गांव में मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त भूखंड मौजूद है। जहां भव्य भवन का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.