पीलीभीत, दिसम्बर 11 -- बीसलपुर। स्टेडियम बनवाए जाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री से स्टेडियम बनवाए जाने की मांग की। बीसलपुर में कोई भी खेल स्टेडियम न होने के कारण खेलों में रूचि रखने वाले युवाओं को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विस में स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की है। जिसको लेकर रामलीला मैदान में लोगों ने स्टेडियम की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री से स्टेडियम बनवाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजेश कुमार, उमेश कुमार, प्यारे लाल, महेश कुमार, सालिकराम, कुंवरसेन, मनोज कुमार, गंगासरन, बब्लू सहित कई लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.