अमरोहा, दिसम्बर 17 -- गजरौला। मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजते हुए क्षेत्र के कई गांवों के ग्राम प्रधानों ने तटबंध बनवाने की मांग की है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की आबादी बिजनौर जिले के गांव दरबाड़ा से शुरू होकर अमरोहा के चकनवाला तक है। इस क्षेत्र की लंबाई करीब 25 किमी की है। गांवों में रहने वाले लोगों के साथ पशुधन को भी बाढ़ से प्रत्येक वर्ष नुकसान पहुंचता है। प्रभावित क्षेत्र को गंगा नदी की बाढ़ से बचाने के लिए दरबाड़ा से शेरपुर तक तटबंध बनाए जाने की स्वीकृति मिली है, जो पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने तटबंध चकनवाला तक बनवाए जाने की मांग की। प्रार्थना पत्र पर ग्राम प्रधान शेरपुर कमला, मनीराम सिंह मौर्य, राजबाला, वेद प्रकाश, ग्राम प्रधान शरीफपुर सुमाली अनीता, ग्राम प्रधान वाजिदपुर सविता, ग्राम प्रधान कादराबाद गजें...