लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधिकारी महापरिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभागीय प्रोन्नति से भरे जाने वाले पदों पर डीपीसी करवाए जाने की मांग की है। संगठन के प्रधान महासचिव आशीष यादव ने कहा है कि समय से पदोन्नति न होने से विभागीय काम भी प्रभावित होते हैं और पदोन्नति से वंचित रह जा रहे अधिकारियों का मनोबल भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को समय से पदोन्नति करके भरने के आदेश हैं, लेकिन आदेश का पालन नहीं हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...