बरेली, दिसम्बर 13 -- आंवला। गांव किटौना के लोगों ने गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा व अवैध पट्टा देने की शिकायत की है। गांव के जगन्नाथ, पूरनलाल, रामप्रसाद, राजेंद्र, भूपसिंह, मोरसिंह, नरपत आदि ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया है कि उनके गांव में ग्राम समाज की भूमि है, बराबर से गांव का आम रास्ता भी है। पास ही कुछ भूमि है, जिस कई लोगों का अधिकार है। आरोप है कि कुछ लोगों को सरकारी भूमि का अवैध रूप से पट्टा बनाकर दे दिया, जिस पर अवैध कब्जा किया गया है। आम रास्ता भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...