कोडरमा, फरवरी 14 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र द्वारा 115 प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ओम नमः शिवाय परिसर में आयोजित समारोह में युवाओं के आत्मविश्वास और उनके सुनहरे भविष्य की नई शुरुआत का साक्षी बना। कार्यक्रम का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र द्वारा महेन्द्र कौशल प्रशिक्षण एवं विकास प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। समारोह में कुल 115 अभ्यर्थियों को उनके प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। युवाओं ने मंच पर जाकर अपना प्रमाणपत्र प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल विकास ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने युवाओं से अपने सीखे हुए कौशल का सदुपयोग कर परिव...