गंगापार, फरवरी 20 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 22 फरवरी को विकास खंड मेजा के 57, मांडा के 31 व उरुवा के सात जोड़े शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम उरुवा मेजा मार्ग पर स्थित मां लक्ष्मी गेस्ट हाउस मेजा खास में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मेजा गायत्री मिश्रा व मांडा, उरुवा के प्रमुख होंगे। यह जानकारी एडीओ समाज कल्याण सुशान्त पांडेय ने देते हुए बताया कि पात्रता रखने वाले वर व वधू की जांच का कार्य चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...