सोनभद्र, मार्च 8 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद पंचायत में भव्य सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 398 जोड़ो की शादी संपन्न हुई। इसमें 10 जोड़ो का निकाह भी हुआ। मुख्य अतिथि पंचायत ग्रामीण मंत्री राधा सिंह ने वर-वधु को आर्शीवाद दिया। संचालन चितरंगी जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ ऋषि नारायण सिंह ने किया। चितरंगी सीईओ श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में उचित आश्रय एवं भोजन पानी आदि की भी व्यवस्था कराई गई है। सभी जोड़ो को 49 हजार रुपए का अकाउंट पे चेक भी प्रदान किया गया। इससे वो अपने आरंभिक जीवन की अच्छे से शुरुआत कर सके। संगीतमय वातावरण और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जो क्षेत्रवासियों के लिए एक ऐतिहासिक पल था। इस आयोजन से समाज में एकता और सामाजिक सौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.