देवरिया, फरवरी 2 -- तरकुलवा/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को नगर पंचायत तरकुलवा स्थित एक मैरिज हॉल में भव्य समारोह के बीच सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कुल 97 जोड़े एक दूजे के हो लिए। नगर पंचायत तरकुलवा कस्बा अंतर्गत स्थित ओम मैरिज हॉल में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 97 जोड़ों का विवाह व निकाह हुआ। जिनमें 83 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से तथा 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह उनके धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से कुल 114 जोड़ों का पंजीकरण किया गय...